नाइजीरिया ने आज पुष्टि की है कि अमरीका सहित अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों ने मिलकर अफ्रीकी देश के पश्चिमोत्तर हिस्से के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमरीका के सैनिकों ने पश्चिमोत्तर नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर सैन्य हमला किया।
इसके बाद नाइजीरिया के विदेश मंत्रालय ने वक्तव्य जारी किया। नाइजीरिया के विदेश मंत्रालय के अनुसार इस ऑपरेशन के कारण नाइजीरिया में आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद के खतरे से निपटने के लिए आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए।
नाइजीरिया ने बताया कि धर्म या जातीयता की परवाह किए बिना सभी आतंकवाद रोधी प्रयास नागरिकों की रक्षा करने, राष्ट्रीय एकता को सुरक्षा प्रदान करने और सभी नागरिकों के अधिकारों और मर्यादा को कायम रखने से प्रेरित है।