मार्च 27, 2026 7:31 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी संघीय अदालत ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर नशीले पदार्थ से संबंधित आतंकवाद के अभियोग को खारिज करने से किया इनकार

अमरीका की एक संघीय अदालत के न्यायाधीश ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ नशीले पदार्थों से संबंधित आतंकवाद के अभियोग को फिलहाल खारिज करने से इनकार कर दिया है। मादुरो को जनवरी में सेना द्वारा पकड़े जाने के बाद से अमरीका में कैद कर लिया गया था।

मादुरो के बचाव पक्ष ने इस आधार पर मामले को खारिज करने की मांग की थी कि अमरीकी प्रतिबंधों के कारण वेनेजुएला सरकार मादुरो और उनकी पत्नी के कानूनी खर्चों का भुगतान करने में असमर्थ है। वरिष्ठ न्यायाधीश एल्विन हेलरस्टीन ने कहा कि वह फिलहाल मामले को खारिज नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने ट्रंप प्रशासन के उस फैसले पर सवाल उठाया है जिसमें वेनेजुएला को कानूनी खर्च वहन करने से रोका जा रहा है। अभियोजकों ने इस प्रतिबंध का बचाव करते हुए कहा कि दंपति सरकारी वकील की सेवाएं ले सकते हैं, लेकिन न्‍यायाधीश हेलरस्टीन इस तर्क से सहमत नहीं दिखे।

मादुरो और उनकी पत्‍नी के अपहरण के बाद यह दूसरी सुनवाई थी। वेनेजुएला के नेता और प्रथम महिला ने जनवरी में हुई प्रारंभिक सुनवाई के दौरान खुद को निर्दोष बताया था।