अप्रैल 2, 2026 3:24 अपराह्न | Baghdad | Iran | US Embassy

printer

बगदाद में अमरीका के दूतावास ने तत्काल सुरक्षा चेतावनी जारी की

 

इराक की राजधानी, बगदाद में अमरीका के दूतावास ने तत्काल सुरक्षा चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया समूह, अगले 24 से 48 घंटे में बगदाद के भीतरी हिस्सोंर में हमले कर सकते हैं। इन समूहों ने पहले भी कुर्दिस्तान क्षेत्र सहित पूरे इराक में अमरीकी नागरिकों और अमरीका से जुड़े प्रतिष्ठानों पर हमले किए हैं।

दूतावास ने चेतावनी दी है कि मिलिशिया के लोग अपहरण कर सकते हैं या फर्जी पहचान पत्रों का उपयोग करके लोगों को डरा सकते हैं।

अमरीका के अधिकारियों ने अपने सभी नागरिकों से तुरंत इराक छोड़ने का आग्रह किया है।