मार्च 19, 2026 7:36 अपराह्न

printer

अमरीका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ की ईरान को चेतावनी, सबसे बड़े हमले का करना पड़ेगा सामना

अमरीका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान को आज फिर से सबसे बड़े हमले का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह युद्ध अमरीका की शर्तों पर समाप्त होगा। वाशिंगटन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए हेगसेथ ने संघर्ष को लंबे युद्ध में बदलने की आलोचना को खारिज किया।

अमरीका के रक्षामंत्री ने कहा कि अमरीका का उद्देश्य ईरान के मिसाइल लॉन्चर, रक्षा-औद्योगिक बेस और नौसेना को निष्क्रिय करना है ताकि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके। उन्‍होंने कहा कि अमरीकी सेना अब तक ईरान में सात हजार से अधिक ठिकानों पर हमले कर चुकी है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की वायु रक्षा प्रणालियों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही से ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में 90 प्रतिशत की कमी आई है।