मार्च 27, 2026 7:19 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने ईरान संघर्ष में नाटो सहयोगियों की निष्क्रियता की आलोचना की

अमरीका ने ईरान संघर्ष में नाटो सहयोगियों की निष्क्रियता की आलोचना की है और यूक्रेन से सैन्य संसाधन हटाकर मध्य पूर्व की ओर लगाए जाने का संकेत दिया है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान में अमरीकी अभियानों का समर्थन करने से नाटो का इनकार महत्वपूर्ण परीक्षा में विफलता है। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अमरीका को याद रहेगा कि संकट के दौरान सहयोगियों ने कैसी प्रतिक्रिया दी थी। ट्रम्प ने पश्चिम एशिया में अमरीकी अभियानों को तेज करने के साथ ही यूक्रेन से अमरीकी सैन्य संसाधनों को मध्य पूर्व की ओर स्थानांतरित करने के भी संकेत दिए।