अमरीकी संसद में इस सप्ताह एच-1बी वीज़ा कार्यक्रम की समीक्षा की गई है। बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर इसी वीज़ा पर अमरीका में काम करते हैं। इस बात पर भी चर्चा की गई है कि इस वीज़ा के लिए मौजूदा लॉटरी सिस्टम ठीक है या नहीं।
अमरीकी कांग्रेस की संयुक्त आर्थिक समिति के अध्यक्ष डेविड श्विकर्ट ने कहा कि अमरीका में जनसंख्या वृद्धि बहुत कम है, जन्म दर घट रही है और काम करने वाले युवाओं की संख्या भी कम हो रही है जो भविष्य की
अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा एच-1बी व्यवस्था में नियोक्ता पर निर्भरता और सीमित स्वतंत्रता के कारण वेतन पर दबाव पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कुशल विदेशी कामगारों से देश की उत्पादकता बढ़ती है।