अमरीकी वाणिज्य मंडल की अध्यक्ष और सीईओ सुज़ैन पी. क्लार्क ने अमरीका और भारत के बीच व्यापार समझौते की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने इसे एक ऐसा विकास बताया जिसकी अमरीकी और भारतीय व्यवसाय लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। क्लार्क ने कहा कि शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं में कमी की घोषणा से दोनों महान देशों में अमरीकी और भारतीय कंपनियों के श्रमिकों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह व्यापक व्यापार समझौते की दिशा में पहला कदम है जो निजी क्षेत्र के सहयोग को और अधिक बढ़ावा देगा।
News On AIR | फ़रवरी 3, 2026 8:43 पूर्वाह्न
अमरीका-भारत व्यापार समझौते का अमरीकी वाणिज्य मंडल की अध्यक्ष और सीईओ सुज़ैन पी. क्लार्क ने किया स्वागत