अमरीका ने पांच बड़े अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के पट्टों पर रोक लगाने की घोषणा की है। युद्ध विभाग की गोपनीय रिपोर्टों में राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों के कारण यह निर्णय लिया गया है। अमरीका में आंतरिक मामलों के सचिव डग बर्गम ने कहा कि- वाइनयार्ड विंड वन, रेवोल्यूशन विंड, सीवीओडब्ल्यू-कमर्शियल, सनराइज विंड और एम्पायर विंड वन परियोजनाओं के पट्टे पर रोक लगा दी है।
चिव बर्गम ने अपतटीय पवन ऊर्जा को महंगा, अविश्वसनीय और सब्सिडी पर निर्भर बताते हुए इसकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन कोयला और प्राकृतिक गैस जैसे किफायती ऊर्जा स्रोतों को प्राथमिकता देता है।