अमरीका के वित्त विभाग ने ईरान युद्ध के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को ध्यान में रखते हुए रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों में और ढील देने की घोषणा की है। वित्त विभाग ने कहा कि वह अगले महीने के लिए प्रतिबंधित रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति और बिक्री को अधिकृत करने से संबंधित लाइसेंस जारी कर रहा है।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में संकेत दिया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रभावी रूप से बंद होने के कारण बाजार में तेल की आपूर्ति में आई कमी की भरपाई के लिए वे तेल पर लगे प्रतिबंधों में और ढील देने के लिए कदम उठाएंगे।