अमरीका और दक्षिण कोरिया ने जहाज निर्माण में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता दक्षिण कोरिया द्वारा अमरीकी जहाज निर्माण उद्योग को पुनर्जीवित करने और उसकी क्षमता बढ़ाने में मदद करने की प्रतिबद्धता के तहत किया गया है, जो द्विपक्षीय व्यापार वार्ता का एक प्रमुख हिस्सा है।
वाशिंगटन में दक्षिण कोरिया के उप व्यापार मंत्री पार्क जंग-सुंग और अमरीका के वाणिज्य उप सचिव विलियम किम्मिट ने इस समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। पिछले साल के व्यापार समझौते के तहत, दक्षिण कोरिया ने अमरीकी जहाज निर्माण क्षेत्र में 150 अरब अमरीकी डॉलर का निवेश करने का वादा किया था। इस समझौते में वार्षिक 20 अरब डॉलर का निवेश शामिल है। समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है।