भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। दोनों के बीच महत्वपूर्ण सुरक्षा और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
अमरीकी राजदूत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है।