अप्रैल 4, 2026 2:54 अपराह्न

printer

उप्र पुलिस ने किया बड़े आतंकी आईएसआई मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ से पकड़े चार संदिग्ध

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आईएसआई से जुड़े एक बड़े आतंकी आईएसआई मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए लखनऊ से चार संदिग्ध  गिरफ्तार किए हैं, जो कथित तौर पर रेलवे स्टेशनों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर विस्फोट करने की योजना बना रहे थे।

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते के अनुसार, चारों संदिग्धों को कल गिरफ्तार किया गया। इन आंतकियों ने रेलवे सिग्नल बॉक्स, भीड़भाड़ वाले स्थानों, गैस सिलेंडरों से लदे वाहनों और प्रतिष्ठित संगठनों के परिसरों में विस्फोट करके दहशत फैलाने की योजना बनाई थी और उनका पहला निशाना लखनऊ रेलवे स्टेशन था।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (कानून – व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि साकिब, जो एक नाई का काम करता था, गिरोह का सरगना था और वह टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था।

उन्होंने बताया कि आतंकवाद निरोधक दस्ता को उनकी गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने उनका पता लगाया और चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से रसायनों से भरा एक डिब्बा, सात मोबाइल फोन, कुछ पर्चे और आधार कार्ड बरामद किए गए।