जून 14, 2024 9:12 अपराह्न | up mausam | UP NEWS UPDATE | UTTAR PRADESH NEWS

printer

UP: प्रदेशवासियों को गर्मी और लू से राहत के लिये अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा

प्रदेशवासियों को गर्मी और लू से राहत के लिये अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा। कानपुर के चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्विद्यालय के मौसम विभाग के डॉ0 सुनील पांडेय के अनुसार, उत्तर पश्चिमी थार मरुस्थल राजस्थान से गर्म हवाओं के आने से अभी पूरे हफ्ते लू की स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल सहित पूरे प्रदेश में तापमान 42 से 44 डिग्री तक बना रहेगा।