योग दिवस के मौके पर पूरे उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मथुरा के स्ट्राइक कोर वन में भारतीय सेना के जवानों के साथ योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने सैन्य अधिकारियों और जवानों के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी सेना के जवान भी एक योगी की तरह हैं जो हर स्थिति का सामना शारीरिक और मानसिक दृढ़ता से करते हैं।
Site Admin | जून 21, 2024 8:41 अपराह्न | IYD2024 | UP NEWS UPDATE
UP: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मथुरा के स्ट्राइक कोर वन में भारतीय सेना के जवानों के साथ योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया
