सितम्बर 20, 2024 8:55 अपराह्न | up-flood-relief-26-districts | UTTAR PRADESH NEWS

printer

UP: प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित करीब 26 जनपदों में प्रशासन द्वारा बचाव कार्य के साथ ही राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा

प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित करीब 26 जनपदों में प्रशासन द्वारा बचाव कार्य के साथ ही राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में संतकबीर नगर जिले की धनघटा तहसील क्षेत्र पहुंची प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री वितरित की। औद्योगिक विकास मंत्री, नंदीगोपाल गुप्ता नन्दी ने मिर्ज़ापुर के ग्राम हरसिंहपुर पहुंच कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण और बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी। इसी तरह बहराइच, उन्नाव, वाराणसी, बस्ती और गोरखपुर समेत कई जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत सामग्री का वितरण किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला