प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने आज मिर्जापुर के कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास परियोजनाएं समय पर गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका समय से गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाएं। बैठक के बाद औद्योगिक मंत्री ने विंध्याचल पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन भी किया।
Site Admin | अक्टूबर 10, 2024 8:29 अपराह्न
UP: प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने मिर्जापुर के कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की प्रगति का जायजा लिया