मार्च 24, 2026 10:50 पूर्वाह्न

printer

जलवायु परिवर्तन पर यूएन के विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने जारी की चेतवानी

संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गर्म करने वाली गैसों के उत्सर्जन के कारण पृथ्वी की जलवायु पहले से कहीं अधिक असंतुलित होने की चेतावनी जारी की है। इस ऊर्जा असंतुलन के कारण पिछले वर्ष समुद्र का तापमान नए स्तर पर पहुंच गया। जिस कारण धरती पर बर्फ की चोटियाँ लगातार पिघल रही हैं।

पृथ्वी की अतिरिक्त ऊर्जा से समुद्र अधिक गर्म हो रहा है तथा समुद्री जीवन को नुकसान पहुँच रहा है। इससे तूफान की तीव्रता और समुद्र का स्तर बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों को आशंका है कि इस वर्ष के अंत में अल नीनो से गर्मी बढ़ने की संभावना है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने जलवायु, ऊर्जा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देशों से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ने का आह्वान किया है।