भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार प्रणाली की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बग बाउंटी कार्यक्रम की शुरूआत की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को प्राधिकरण के प्रमुख डिजिटल प्लेटफार्मों में संभावित कमजोरियों की पहचान करने की अनुमति देता है। मंत्रालय ने बताया कि इस पहल में भाग लेने के लिए 20 अनुभवी सुरक्षा शोधकर्ताओं और एथिकल हैकर्स का एक पैनल चुना गया है।
News On AIR | मार्च 11, 2026 6:17 अपराह्न
भारतीय विशिष्ट पहचान ने आधार प्रणाली की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बग बाउंटी कार्यक्रम शुरू किया