सितम्बर 26, 2025 2:20 अपराह्न | 10thConvocation | IndianMaritimeUniversity | SarbanandaSonowal

printer

केंन्‍द्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारतीय समुद्री विश्‍वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केंन्‍द्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सरकार सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के दृष्टिकोण के साथ काम कर रही है। वे आज चेन्‍नई के पास उठांडी में भारतीय समुद्री विश्‍वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

 

श्री सोनोवाल ने कहा कि भारत पोत परिवहन के क्षेत्र में नाविक और कर्मियों की आपूर्ति करने वाले तीन प्रमुख देशों में शामिल हैं। पोत परिवहन से जुड़े बुनियादी ढांचे में किए गए प्रमुख सुधारों के बारे में श्री सोनोवाल ने कहा कि अंतर्देशीय व्‍यापार में उल्‍लेखनीय वृद्धि हुई है।

 

उन्‍होंने कहा कि 20 हजार करोड़ रूपये के निवेश के साथ समुद्री कोष बनाया गया है ताकि समुद्री क्षेत्र से जुड़ी वित्‍तीय जरूरतों को पूरा किया जा सके।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला