अप्रैल 30, 2026 5:36 अपराह्न

printer

केन्‍द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल ओडिसा के दौरे पर

केन्‍द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल ओडिसा जाएंगे। इस दौरान श्री चौहान रायगड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ करेंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत लगभग 171 किलोमीटर लम्‍बी 827 सड़क परियोजनाओं को एक हजार 698 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा। इससे 898 बस्तियों को पहली बार हर मौसम में सड़क संपर्क मिलेगा। इन परियोजनाओं से स्‍कूलों, अस्पतालों, बाजारों और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच मजबूत होगी और सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी आएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला