केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज मिजोरम के सैरांग और असम के सिलचर को जोड़ने वाली नई यात्री रेल सेवा को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर मिश्रित आतिथ्य सेवा का भी उद्घाटन किया। यह नई ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी, जिससे मिजोरम और असम के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा।
श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में किसी भी राज्य या क्षेत्र को पीछे नहीं छोड़ा है।