मई 7, 2026 8:31 पूर्वाह्न

printer

ईएसआईसी से श्रमिकों के लिए राष्ट्रव्यापी वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री

श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आज नई दिल्ली स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से श्रमिकों के लिए राष्ट्रव्यापी वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल का शुभारंभ करेंगे। पहल के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल में 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के श्रमिक स्‍वास्‍थ्‍य जांच करा सकेंगे।

यह पहल नए चार श्रम संहिताओं के तहत किए गए सुधारों पर आधारित है, जिनके माध्यम से 29 केंद्रीय श्रम कानूनों को चार प्रमुख श्रेणियों में समाहित किया गया है।

रसायनों, विषैले पदार्थों और भारी मशीनों के साथ काम करने वाले खतरनाक कार्यों में लगे श्रमिकों के लिए उम्र की परवाह किए बिना स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगी।

सरकार का कहना है कि यह पहल श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण को मजबूत करने, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला