कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में मक्का की खेती को बढ़ावा देने के लिए बहु-हितधारक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया है।
केन्द्रीय मंत्री ने जोर दिया कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के वैज्ञानिकों, किसानों, कृषि विश्वविद्यालयों और उद्योगों को मिलकर काम करना चाहिए। श्री सिंह ने आज नई दिल्ली में फिक्की के 11वें भारत मक्का शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।
इस अवसर पर श्री सिंह ने मक्का की खेती में उनके असाधारण योगदान के लिए किसानों को सम्मानित भी किया। श्री चौहान ने एक राष्ट्र, एक कृषि और एक टीम के विचार पर केंद्रित एक टीम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने फिक्की से व्यापक चर्चा करने और ऐसी सिफारिशें देने का भी आग्रह किया, जो किसानों के साथ-साथ अन्य हितधारकों की भी मदद कर सकें।