मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 13, 2024 10:13 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने लोगों से तिरंगा यात्रा निकालने और घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की

तिरंगा यात्राओं ने पूरे प्रदेश के माहौल को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देशभक्ति से सराबोर कर दिया है। केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कल धार में लोगों से घर-घर तिरंगा लगाने को कहा। शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर आयोजित आजादी महोत्सव कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं का जल और दूध से अभिषेक किया गया। इस अवसर पर श्रीमती ठाकुर ने लोगों से तिरंगा यात्रा निकालने और घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

इंदौर जिले की ग्राम पंचायत माचला में महिला समूह सदस्यों द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर एवं हाथों में मेहंदी लगाकर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत इंदौर संभाग के प्रवर डाक अधीक्षक शिवांशु कुमार ने झण्डी दिखाकर पोस्ट ऑफिस के अधिकारी-कर्मचारियों की तिरंगा रैली का शुभारंभ किया। झाबुआ जिले के पेटलावद के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली एवं विद्यालयों में तिरंगा थीम पर चित्रकला/निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिवपुरी जनपद क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का जनपद अध्यक्ष शिवपुरी हेमलता रावत ने हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। ओरछा में कल तिरंगा यात्रा निकाली गई। बालाघाट में साइकिल रैली मुलना स्टेडियम से निकाली गई। पन्ना में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आज मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। वहीं सतना जिले में भी तिरंगा यात्राओ का आयोजन किया जा रहा है।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला