केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन में आज लगभग 15 सौ करोड़ रुपये की विभिन्न बंदरगाह परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें वीओसी समुद्री विरासत संग्रहालय, 8 मेगावाट पवन ऊर्जा संयंत्र और 5 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का शिलान्यास तथा बंदरगाह पर कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी परियोजनाओं का शुभारंभ शामिल है।
News On AIR | फ़रवरी 23, 2026 2:07 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री सरर्बानंद सोनोवाल ने किया 15 सौ करोड़ रुपये की विभिन्न बंदरगाह परियोजनाओं का उद्घाटन