मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 25, 2025 7:44 अपराह्न | electrictrucks | JawaharlalNehruPortAuthority | SarbanandaSonowal

printer

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण में इलेक्ट्रिक ट्रकों के एक नए बेड़े को हरी झंडी दिखाई

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि सरकार राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन के माध्यम से शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने और हरित ऊर्जा पर अधिक ज़ोर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

उन्‍होंने आज जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण में इलेक्ट्रिक ट्रकों के एक नए बेड़े को हरी झंडी दिखाई। यह हरित परिवहन और टिकाऊ बंदरगाह संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार और उनका मंत्रालय मेक इन इंडिया पहल के साथ तालमेल बिठाते हुए हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जेएनपीए परिसर के भीतर प्रत्येक ट्रक को इलेक्ट्रिक वाहन में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे कार्बन तटस्थता के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

 

श्री सोनोवाल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार मैरीटाइम इंडिया विज़न 2030 और मैरीटाइम अमृतकल विज़न 2047 पर काम कर रही है।

 

इसका उद्देश्य भारत को दुनिया के शीर्ष जहाज निर्माण देशों में स्थान दिलाना है। उन्होंने कहा कि 2030 तक, भारत दुनिया के शीर्ष 10 जहाज निर्माण देशों में और 2047 तक, दुनिया के शीर्ष पाँच देशों में गिना जाएगा।

 

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है और अपने समुद्री और आर्थिक विकास से दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला