केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा सांसद संबित पात्रा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की हिंदू देवी-देवताओं पर कथित टिप्पणी की कड़ी निंदा की

उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी की हिंदू देवी-देवताओं पर कथित टिप्पणी की निंदा की है। उन्‍होंने संसद के बाहर संवाददाताओं को कहा कि हिंदुओं का अपमान करना कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगियों की आदत बन गई है।

 

भारतीय जनता पार्टी सांसद संबित पात्रा ने भी रेवंत रेड्डी की हिंदू देवी-देवताओं पर कथित टिप्पणी पर उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी हिंदुओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की मानसिकता दर्शाती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला