मई 8, 2026 11:40 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक कृषि परिदृश्य में भारत की स्थिति मजबूत करने के लिये उपायों की समीक्षा की

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल वैश्विक कृषि परिदृश्य में भारत की स्थिति मजबूत करने के लिये विभिन्न उपायों की समीक्षा की है। उन्होंने भारतीय खाद्य और कृषि चैंबर के अध्यक्ष डॉ. एम.जे. खान के साथ बैठक की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने बताया कि बैठक में किसानों के जीवन को  बेहतर बनाने, देश की कृषि व्यवस्था को मजबूत करने और अफ्रीकी क्षेत्र के साथ सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक खाद्य सुरक्षा के लिए कृषि सहयोग बढ़ाने के नए उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ। श्री गोयल ने डेल्हीवरी के सह-संस्थापक और कार्यकारी निदेशक सूरज सहारन के साथ भी बैठक की। उन्होंने बताया कि कंपनी के नवाचार और प्रौद्योगिकी आधारित व्यापार मॉडल तथा उद्यम विस्तार पर चर्चा हुई। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला