अप्रैल 1, 2026 7:43 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एबॉट की कार्यकारी उपाध्यक्ष लिसा अर्नहार्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज एबॉट की कार्यकारी उपाध्यक्ष और समूह अध्यक्ष लिसा अर्नहार्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में  बताया कि उन्होंने भारत में कंपनी के संचालन और ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत विनिर्माण के अपार अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत की विकास गाथा में हो रही प्रगति को देखते हुए, एबॉट द्वारा अनुसंधान और विकास तथा नवाचार में निवेश बढ़ाने की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला