मार्च 28, 2026 8:59 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैमरून में नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे और ब्रिटेन के व्यापार राज्य मंत्री क्रिस ब्रायंट से बैठक की

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कैमरून में नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे और ब्रिटेन के व्यापार राज्य मंत्री क्रिस ब्रायंट से बैठक की। यह बैठक विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में हुई। श्री गोयल ने बताया कि बैठक में उन्होंने संगठन में सुधार लाने, इसे प्रासंगिक और प्रभावी बनाने के लिए भारत का पूर्ण समर्थन दोहराया। उन्‍होंने संगठन के मूलभूत सिद्धांतों, विशेष रूप से सर्वसम्मति आधारित निर्णय लेने, सर्वोपरि राष्ट्र नियम आधारित व्यापार और विशेष तथा विभेदक व्यवहार को बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। श्री गोयल ने कहा कि इस अवसर पर उन्होंने विकासशील देशों की आवाज़ को बुलंद करने और अधिक समावेशी तथा न्यायसंगत बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को आकार देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का उल्‍लेख किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला