वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ-साथ दोनों देशों के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह कदम साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करने वाले और निष्पक्ष व्यापार के इच्छुक दो समान विचारधारा के लोकतंत्रों के सामर्थ्य को दर्शाता है। इस पहल से किसानों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों, कारोबारियों तथा कुशल श्रमिकों को काफी मदद मिलेगी। श्री गोयल ने कहा कि यह समझौता ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजाइन इन इंडिया’ और ‘इनोवेट इन इंडिया’ के माध्यम से अभूतपूर्व अवसर खोलता है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, जो दोनों देशों के संबंधों को नया आकार देगा और 2047 तक विकसित भारत बनाने में सहायक सिद्ध होगा।