वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने देश की उच्च शिक्षा प्रणाली को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने और अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को आकर्षित करने का आह्वान किया। नई दिल्ली में कुलपति सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने विश्वविद्यालयों से पाठ्यक्रम को आधुनिक बनाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने का आग्रह किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उल्लेख करते हुए श्री गोयल ने कहा कि यह नीति देश और विदेश से प्राप्त लगभग तीन लाख सुझावों के आधार पर व्यापक विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई। उन्होंने कहा कि इस नीति ने शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय मानकों का रास्ता खोला है।
News On AIR | मार्च 6, 2026 4:31 अपराह्न | Union Minister Piyush Goyal
उच्च शिक्षा को वैश्विक मानकों से जोड़ने पर जोर: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल