केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज अपने परिवार के साथ तिरुमला श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किये। मंदिर के बाहर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए श्री मुरुगन ने कहा कि उन्होंने देश के सभी लोगों की खुशी के लिए श्री वेंकटेश्वर स्वामी से प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ. मुरुगन ने कहा कि भारत वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा।
Site Admin | जुलाई 7, 2024 5:25 अपराह्न | मुरुगन-तिरुमाला
केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज अपने परिवार के साथ तिरुमला श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किये
