सितम्बर 8, 2024 12:48 अपराह्न

printer

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने रांची में सीसीएल का दौरा किया

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने झारखंड दौरे के दौरान सीसीएल, रांची का दौरा किया और कार्य-कलापों का जायजा लिया। श्री दुबे ने सीसीएल के पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया जहां उन्होंने सीसीएल की महत्वाकांक्षी परियोजना-20 मेगावाट क्षमता के एक सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री ने कहा कि 2047 तक भारत सबसे शक्तिशाली देश बनेगा।