नवम्बर 22, 2025 9:13 अपराह्न | Nagpur Book Festival 2025

printer

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर पुस्तक महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज नागपुर पुस्तक महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान नितिन गडकरी ने पढ़ने की संस्कृति के महत्व का उललेख किया और कहा कि पढ़ना सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ज्ञान का भंडार है और देश का गौरवशाली इतिहास, संस्कृति तथा परंपरा हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं।
यह महोत्सव राष्ट्रीय पुस्तक न्यास-एन.बी.टी, महाराष्ट्र सरकार और ज़ीरो माइल यूथ फ़ाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। नौ दिवसीय यह महोत्सव पूर्वी नागपुर के रेशीमबाग मैदान में आयोजित किया गया है जो 30 तारीख तक चलेगा। पुस्तक महोत्सव में 300 से अधिक प्रकाशक भाग ले रहे हैं।