अगस्त 1, 2025 10:31 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को आज पुणे में आयोजित एक समारोह में 43वें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्‍ट्र की प्रगति में महत्‍वपूर्ण योगदान देने वाले व्‍यक्तियों को लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

 

इस अवसर पर नितिन गडकरी ने सुशासन के माध्यम से लोकमान्य तिलक के स्वराज के दृष्टिकोण को सुराज में बदलने के महत्व पर बल दिया।