मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 29, 2024 9:51 पूर्वाह्न | Asian Games | Mansukh Mandvia | Yoga

printer

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एशियाई खेलों में योग को शामिल करने के आईओए की अध्यक्ष पी.टी. ऊषा के कदम का स्वागत किया

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एशियाई खेलों में योग को शामिल करने के भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष डॉक्टर पी.टी. ऊषा के कदम का स्वागत किया है।

 

हाल ही में पी.टी. ऊषा ने एशियाई खेलों में योग को एक खेल के रूप में शामिल करने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष राजा रणधीर सिंह को पत्र लिखा है। 

 

श्री मांडविया ने कहा कि भारत, योग को लोकप्रिय बनाने में सबसे आगे रहा है और सरकार ने बड़ी सफलता के साथ इसे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल करके इसे एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी विभिन्न पहलों के माध्यम से योग को एक प्रतिस्पर्धी खेल के साथ-साथ स्वस्थ जीवन की कला और विज्ञान के रूप में बढ़ावा दिया है। 

 

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने देश में प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में योगासन को बढ़ावा देने और विकास के लिए योगासन भारत को मान्यता प्रदान की है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला