मई 2, 2025 4:35 अपराह्न

printer

भगवान बुद्ध के पवित्र-अवशेष के साथ वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर पहुंँचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष के साथ आज एक विशेष विमान से वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर पहुंचे। यह यात्रा 6 से 8 मई तक वियतनाम में आयोजित संयुक्त राष्ट्र दिवस वेसाक समारोह के अवसर पर हुई है।

 

वियतनाम के नेताओं और भिक्षुओं ने पवित्र अवशेष को औपचारिक प्रार्थनाओं के बाद थान टैम मठ में स्थापित किया। भारत से लाया गया एक पवित्र बोधि वृक्ष का पौधा वियतनाम बौद्ध विश्वविद्यालय में लगाया गया।

 

सारनाथ से लाए गए इन अवशेषों को 21 मई तक कई शहरों में प्रदर्शित किया जाएगा।