मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 13, 2024 8:48 अपराह्न | रिजिजू- हज आवेदन

printer

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली में हज आवेदन-2025 और जियो पारसी योजना पोर्टल का शुभारंभ किया

 

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज नई दिल्ली में हज आवेदन-2025 और जियो पारसी योजना पोर्टल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन भी मौजूद थे। श्री रिजिजू ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सऊदी अरब ने हज-2025 के लिए भारत को 1 लाख 75 हजार से अधिक हज यात्रियों का कोटा आवंटित किया है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब भारतीय हज समिति की वेबसाइट के अलावा हज सुविधा ऐप पर भी आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

 

श्री रिजिजू ने कहा कि 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र की मुस्लिम महिलाओं को बिना मेहरम (पुरुष साथी के बिना) हज करने की अनुमति देना हज प्रशासन में किए गए सबसे बड़े सुधारों में से एक है। उन्होंने कहा कि 2024 में 4 हजार 558 महिलाओं ने बिना मेहरम श्रेणी में हज यात्रा की है, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है।

 

उन्‍होंने कहा कि सरकार हज यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में भारतीय हज यात्रियों के लिए आवास, परिवहन और सामान से संबंधित व्‍यवस्‍था के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

 

जियो पारसी योजना पोर्टल के बारे में श्री रिजिजू ने पात्र पारसी जोड़ों से योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि जियो पारसी योजना पोर्टल का उद्देश्य प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से पारसी समुदाय को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, उपाध्यक्ष के. के. देबू और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला