मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 25, 2025 2:12 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में तीसरे अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम संचार सम्मेलन का उद्घाटन किया

 
 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि क्वांटम कंप्यूटिंग नवाचार को परिभाषित करने, वैज्ञानिक खोज को गति देने और मानव समस्याओं के समाधान खोजने की दिशा में बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज नई दिल्ली में तीसरे अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम संचार सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि तीसरा संस्करण राष्ट्रीय क्वांटम मिशन को नई प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि क्वांटम प्रौद्योगिकी अब कंप्यूटिंग, संचार और राष्ट्रीय सुरक्षा को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है।
 
 
श्री सिंधिया ने इस बात पर प्रकाश डाला कि हमारी वर्तमान सुरक्षा प्रणालियां आरएसए आधारित हैं और बड़ी अभाज्य संख्याओं पर निर्भर करती हैं, लेकिन क्वांटम कंप्यूटर कुछ ही सेकंड में संख्‍याओं को हल कर सकते हैं। 
 
 
श्री सिंधिया ने रेखांकित किया कि संयुक्त राष्ट्र ने पहले ही इस वर्ष को क्वांटम प्रौद्योगिकी का वर्ष घोषित कर दिया है और भारत जी20 शिखर सम्मेलन और विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा के माध्यम से अपना नेतृत्व प्रदर्शित कर चुका है।
 
 
पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बारे में श्री सिंधिया ने कहा कि अमानवीय तत्वों ने देश की आत्मा पर हमला करने की कोशिश की है, लेकिन भारत तेजी से और ऊंचा उठेगा। उन्होंने कहा कि भारत के हर राज्‍य, हर धर्म के लोग एक स्वर में एकजुट हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

11