केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने देश भर में अनुसूचित जनजाति समुदायों को सशक्त बनाने में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डाला। नई दिल्ली में निगम के 25वें स्थापना दिवस पर श्री ओराम ने निगम को जनजातीय उद्यमिता का प्रेरक बताया।
उन्होंने इसके जन-केंद्रित दृष्टिकोण पर बल देते हुए कहा कि निगम बिना गिरवी के आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रहा है, जिसके तहत अब तक 16 लाख से अधिक लाभार्थियों को 4 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऋण दिए जा चुके हैं।