मई 1, 2026 8:13 अपराह्न | Union Minister Jitendra Singh

printer

प्रभावी प्रशासन के लिए निरंतर सीखना जरूरी: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

 

 

केंद्रीय कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रभावी लोक प्रशासन के लिए लगातार सीखने और तेजी से स्वीकार करने की क्षमता आवश्यक है। डॉ. सिंह ने भारतीय लोक प्रशासन संस्थान में लोक प्रशासन के 51वें एडवांस प्रोफेशनल प्रोग्राम के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन तेजी से तकनीकी आधारित हो रहा है और नागरिकों की आकांक्षाएं बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए लोक प्रशासन को न केवल संस्थागत सुधार करने चाहिए बल्कि अधिकारियों को निरंतर अपनी मानसिकता में बदलाव करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम उभरती हुई आवश्यकता के अनुरुप होना चाहिए तथा इसे संवाद आधारित होना चाहिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला