जून 2, 2025 9:16 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली में ‘भारत जेन’ का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने आज नई दिल्ली में भारतीय भाषाओं के लिए स्वदेशी रूप से विकसित सरकारी वित्तपोषित एआई आधारित मल्टीमॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल ‘भारत जेन’ का शुभारंभ किया। भारत जेन का उद्देश्य देश के भाषाई और सांस्कृतिक में एआई विकास क्रांति लाना है। यह अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों, विशेषज्ञों और इनोवेटर्स को एक साथ लाता है।

 

    डॉ. सिंह ने कहा कि यह प्लेटफ़ॉर्म टेक्स्ट, स्पीच और इमेज मोडैलिटी को एकीकृत करता है और  22 भारतीय भाषाओं में सहज एआई समाधान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि और शासन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सशक्त बनाएगी।

 

डॉ. सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं में एआई डॉक्टरों ने दूरदराज के गांवों में टेलीमेडिसिन क्षेत्र में क्रांति ला दी है।