केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकार सुधारों पर अधिक बल दे रही है और पिछले 11 वर्षों में लगभग एक हजार छह सौ अप्रचलित कानूनों को निरस्त किया गया है। डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार का दृष्टिकोण दूरदर्शी है और वह अच्छी प्रथाओं को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि 2047 तक क्षेत्र-विशिष्ट सुधारों के माध्यम से देश को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। बिहार में एक कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार ने कार्यशैली और प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए मिशन कर्मयोगी की शुरुआत की है।