मार्च 23, 2026 4:28 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा कल गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में विश्व टीबी दिवस 2026 के राष्ट्रीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे

स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा कल उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में विश्व टीबी दिवस 2026 के राष्ट्रीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर, श्री नड्डा एक सौ दिन के अभियान – टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत करेंगे। श्री नड्डा टीबी मुक्त भारत ऐप और टीबी मुक्त शहरी वार्ड पहल का भी शुभारंभ करेंगे। इन पहलों का उद्देश्य टीबी के मामलों का तेजी से पता लगाना, उपचार और टीबी सेवाओं में सुधार करना है।

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि ये प्रयास विश्व टीबी दिवस 2026 के विषय – हां! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं!’ के अनुरूप हैं।