स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने विश्व ओरल स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोगों से, मुख की बेहतर स्वच्छता की आदतें अपनाने का आग्रह किया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने मुस्कान को स्वस्थ और उत्साही बनाए रखने के लिए उचित ब्रशिंग, मीठे खाद्य पदार्थों का सीमित सेवन और नियमित दंत जांच जैसे सरल उपायों के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने परिवारों को बेहतर ओरल स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ आदतें अपनाने में मिलकर काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख की अच्छी देखभाल न केवल मुस्कान को चमकदार बनाए रखती है बल्कि समग्र स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देती है।