केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच ऊर्जा संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। इससे पहले श्री रहमान ने विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की थी। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री पुरी ने राजधानी में हुई बैठक में बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल की उच्च स्तरीय भागीदारी का उल्लेख किया। श्री पुरी के साथ हुई बैठक में दोनों पड़ोसी देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को गहरा करने पर बल दिया गया।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने खलीलुर रहमान और उनके प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।