पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड को वित्त वर्ष 2025-26 में 3 हजार 113 मीट्रिक टन से अधिक कच्चे तेल के प्रसंस्करण के लिए बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री पुरी ने कहा कि रिफाइनरी की क्षमता 103% उपयोग में है, जो अब तक का सबसे उच्च स्तर पर है, और लगातार दूसरे वर्ष इसकी निर्धारित 30 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता से अधिक है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 में एलपीजी उत्पादन में 22% से अधिक की वृद्धि हुई। उन्होंने रिफाइनरी को एक रणनीतिक राष्ट्रीय संपत्ति बताया और कहा कि यह पूर्वोत्तर को भारत की ऊर्जा सुरक्षा का इंजन बना रही है।
News On AIR | अप्रैल 1, 2026 2:55 अपराह्न
केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड को 3,113 मीट्रिक टन से अधिक कच्चे तेल के प्रसंस्करण के लिए बधाई दी