केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज वेनिस में आयोजित 61वें अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी – ला बिएनाले डी वेनेज़िया में भारत के राष्ट्रीय मंडप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री शेखावत ने कहा कि यह मंडप देश की सांस्कृतिक स्मृति की शक्ति और कलात्मक अभिव्यक्ति की उस क्षमता को दर्शाता है जो भारत को विश्व से जोड़ती है। इस मंडप में ‘जियोग्राफ़ीज़ ऑफ़ डिस्टेंस: रिमेंबरिंग होम’ नामक प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का संकलन डॉ. अमीन जाफ़र ने किया है। यह प्रदर्शनी भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं में निहित समकालीन कलात्मक पद्धतियों के माध्यम से स्मृति, प्रवास, भौतिकता और अपनेपन के विचारों का अन्वेषण करती है।
News On AIR | मई 7, 2026 8:10 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 61वें अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी-ला बिएनाले डी वेनेज़िया में भारत के राष्ट्रीय मंडप का किया उद्घाटन