मार्च 23, 2026 7:28 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री ने जी किशन रेड्डी ने डीएमएफ शिखर सम्मेलन 2026 को संबोधित किया

कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि विकास, पर्यावरण स्थिरता और तकनीकी उन्नति के लिए महत्वपूर्ण खनिज आवश्यक हैं। उन्‍होंने इस क्षेत्र में आत्‍मनिर्भता हासिल करने की आवश्‍यकता पर बल दिया। श्री रेड्डी नई दिल्ली में आज राष्ट्रीय जिला खनिज फाउंडेशन– डीएमएफ शिखर सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लक्षित पहलों के माध्यम से खनिज सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक विकास को समर्थन देने के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि दो दिन के शिखर सम्मेलन का उद्देश्य अंतर-सरकारी समन्वय को मजबूत करना और खनन प्रभावित क्षेत्रों में डीएमएफ निधि के प्रभावी और परिणामोन्मुखी उपयोग को बेहतर बनाने के लिए नीतिगत सुधारों की पहचान करना है।

    श्री रेड्डी ने कहा कि इस क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता और आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण खनिज विद्युत गतिशीलता, नवीकरणीय ऊर्जा, उन्नत प्रौद्योगिकी और रक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री रेड्डी ने सरकार और निजी क्षेत्र के हितधारकों को शामिल करते हुए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

    इस अवसर पर श्री रेड्डी ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी के सातवें चरण का भी शुभारंभ किया। इसमें स्वच्छ ऊर्जा, उन्नत प्रौद्योगिकी, उर्वरक और रक्षा जैसे क्षेत्रों में खनन को बढ़ावा देने के लिए कई राज्यों में फैले 19 ब्लॉक पेश किए गए।